पीएम मोदी ने राहुल गांधी को बताया वायरस, कहा-'कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को वापस नहीं ला सकती'
Jammu Kashmir Assembly Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए उन्हें कांग्रेस का वायरस करार दिया है। उन्होंने गांधी की विदेश में हिंदू देवी-देवताओं पर की गई टिप्पणियों की तीखी आलोचना की है। जिसमें राहुल गांधी ने कथित तौर पर देवी-देवताओं की दिव्यता पर सवाल उठाया था। पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी ने सुना होगा कि कांग्रेस पार्टी के वायरस ने विदेश जाकर क्या कहा है। वह कहते हैं कि हमारे देवता भगवान नहीं हैं। क्या यह हमारे देवताओं का अपमान नहीं है।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में हिंदू संस्कृति और परंपराओं की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कांग्रेस पर देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस की एक सोची-समझी चाल है। कांग्रेस के लोग ऐसी बातें गलती से नहीं कहते। बल्कि यह एक सोची-समझी चाल है। यह नक्सली सोच है और दूसरे देशों से आयातित सोच है। मोदी का दावा था कि राहुल गांधी की टिप्पणियां हिंदू मान्यताओं को कमजोर करने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं। जिसका उद्देश्य राजनीतिक लाभ प्राप्त करना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल कांग्रेस बल्कि पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने इन पार्टियों पर अपनी पारिवारिक राजनीतिक विरासत के लिए जम्मू-कश्मीर का शोषण करने का आरोप लगाया। मोदी ने मतदाताओं से इन पारिवारिक पार्टियों को खारिज करने की अपील की और कहा कि केवल भाजपा ही क्षेत्र के विकास और लोगों के हितों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि आपको कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस की पारिवारिक राजनीति को खत्म करना होगा। जिन्होंने वर्षों से इस क्षेत्र को घायल किया है। इसके लिए आपको कमल के निशान पर वोट देना होगा। भाजपा ही है। जिसने दशकों से चले आ रहे भेदभाव को खत्म किया है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर डोगरा विरासत पर जानबूझकर हमला करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जानबूझकर डोगरा विरासत पर हमला किया है। प्यार की दुकान के नाम पर नफरत का सामान बेचने की यह उनकी पुरानी नीति है। उन्हें वोट बैंक के अलावा कुछ नहीं दिखता।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस को भ्रष्टाचार का जनक करार देते हुए भाजपा के शासन को ईमानदार और पारदर्शी बताया। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी केवल अपने राजनीतिक फायदे के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत में भ्रष्टाचार की संस्थापक है और यह उनकी पुरानी नीति है।
रैली के दौरान मोदी ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को विफल करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को कभी लागू नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अनुच्छेद 370 को दोबारा लागू करने का कोई सवाल ही नहीं उठता और उनकी सरकार जम्मू-कश्मीर में स्थिरता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
पीएम मोदी की यह रैली जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के मतदान से पहले मतदाताओं के बीच समर्थन जुटाने का प्रयास थी। उनका संदेश स्पष्ट था। भाजपा विकास, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की पार्टी है। जबकि विपक्ष केवल विभाजनकारी राजनीति और भ्रष्टाचार का प्रतीक है।












Click it and Unblock the Notifications