जम्मू-कश्मीर: म्यूजिक प्रोग्राम में जमकर थिरके लोग, नए साल पर पहली बार लाल चौक पर ऐसा जश्न, Video
Jammu Kashmir News: आज पूरे देश में नये साल का जश्न मनाया जा रहा है। नये साल का आगमान होते ही लोग खुशी से झूम उठे। लेकिन इस जश्न के बीच जम्म-कश्मीर के चर्चे बहुत तेजी से होने लगे हैं। श्रीनगर के लाल चौक पर जिस तरह से नये साल का जश्न मनाया गया। उसकी चर्चा बहुत तेजी से हो रही है।
क्योंकि, इससे पहले लाल चौक पर इस तरह का नये साल पर जश्न मनाया गया था। पहली बार भारी संख्या में लोग लाल चौक पर पहुंचे और भव्य जश्न में शामिल हुए। 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही लोग नये साल के जश्न में डूब गए।

खास बात है कि जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग ने श्रीनगर के घंटा घर पर म्यूजिक प्रोग्राम का आयोजन किया था। लोग इस प्रोग्राम में जमकर थिरके। लोगों ने नये साल पर जमकर आनंद लिया। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों के साथ कश्मीर घाटी में आने वाले पर्यटकों भी जमकर झूमे।
#WATCH | J&K: People dance and sing as they celebrate New Year's Eve at Lal Chowk in Srinagar. pic.twitter.com/ndkv6sWpFY
— ANI (@ANI) December 31, 2023
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए स्थानीय नागरिक मोहम्मद यासीन ने कहा कि नए साल पर जिस तरह का जश्न मनाया गया, ऐसा पहले कभी नहीं देखा। मैं यहां नए साल का जश्न मनाने आया था। ऐसा जश्न देखकर बहुत खुशी हो रही है। एक अन्य स्थानीय नागरिक तरन्नुम ने कहा कि जिस तरह से नए साल का जश्न मनाया गया, इसे देखकर बहुत उत्साहित हूं।
गुलमर्ग में भी भव्य आयोजन
उन्होंने कहा कि कश्मीर को ऐसे ही होना चाहिए। जहां शांति और अमन हो। जम्मू-कश्मीर के बारामूला के गुलमर्ग शहर में भी नए साल के मौके पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया। लेजर शो और म्यूजिक प्रोग्राम में लोग जमकर थिरके। अन्य शहरों में भी काफी जश्न का माहौल रहा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पूंछ में आतंकियों के लिए सर्च अभियान जारी, बारामूला से लश्कर का ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications