Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले के 13 दिन बाद अनंतनाग में बड़ा फेरबदल, 6 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के 13 दिन बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस एक्शन में नजर आई है। अनंतनाग जिले से 6 पुलिस अधिकारियों को अचानक हटा दिया गया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम है इंस्पेक्टर रियाज अहमद का, जो पहलगाम थाने के इंचार्ज थे।
सरकारी आदेश के मुताबिक, रियाज अहमद को अब ऐशमुकाम स्थित एएसपी कैंप में भेजा गया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि पहलगाम वही इलाका है, जहां 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें ज्यादातर लोग पर्यटक थे।

किन-किन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर?
बचे हुए जिन पांच अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें निसार अहमद, पीर अहमद गुलजार, सलिंदर सिंह, परवेज अहमद और एक अन्य अफसर शामिल हैं। इन तबादलों का कारण तो सरकार ने आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है, लेकिन ये साफ है कि पहलगाम जैसे हाई-प्रोफाइल इलाके में इतने बड़े आतंकी हमले के बाद जवाबदेही तय करना जरूरी माना गया।
भारत की सख्त प्रतिक्रिया
हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए-
- सिंधु जल संधि को निलंबित किया गया।
- अटारी बॉर्डर, जो एकमात्र खुला ज़मीनी सीमा बिंदु है, उसे बंद कर दिया गया।
- राजनयिक संबंधों को भी सीमित किया गया।
चिंता भी उठी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा कि हमले के दोषियों और उनके मददगारों को बख्शा नहीं जाएगा। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने इस कार्रवाई के बीच यह अपील की है कि सरकार आतंकियों के खिलाफ तो कड़ा रुख अपनाए, लेकिन आम निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications