India की चेतावनी से थर्राया PAK! आतंकियों को लॉन्च पैड से हटाकर बंकरों में छुपाया, जानें कहां-कहां मूवमेंट?

Pakistan Hide Terrorists: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत की खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में छिपे आतंकियों के लॉन्च पैड्स की पहचान की। नतीजा ये हुआ कि पाकिस्तान की सेना बुरी तरह घबरा गई है और उसने आनन-फानन में अपने 42 सक्रिय लॉन्च पैड खाली करवा दिए।

अब आतंकवादियों को खुले मैदान में नहीं, बल्कि बंकरों में छुपाया जा रहा है - और ये बंकर कोई मामूली ठिकाने नहीं हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है ये बंकर?

Pakistan hides terrorists

कैसे होते हैं ये आतंकी बंकर?

लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास बने ये बंकर बेहद रणनीतिक तरीके से डिजाइन किए जाते हैं। ये मजबूत छतों और भूमिगत सुरंगों से लैस होते हैं, ताकि किसी भी हमले से बचा जा सके। यहां आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जाती है, हथियारों का भंडार रखा जाता है और भारत में घुसपैठ की पूरी प्लानिंग होती है। संचार उपकरणों (Communication Devices) से लैस ये बंकर आतंकवादियों को पूरी तरह सेफ रखते हैं - जब तक कि भारतीय सेना उन पर नजर न रखे!

कहां-कहां हो रहा है आतंकियों का मूवमेंट?

सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों को केल (पाक-अधिकृत कश्मीर के नीलम जिले में स्थित एक बस्ती), शारदी, दुधनियाल, अथमुकाम, जुरा, लीपा, फॉरवर्ड कहुता, कोटली, खुईरट्टा जैसे इलाकों से हटाया जा रहा है। ये इलाके एलओसी से बेहद नजदीक हैं और हमेशा से भारत के खिलाफ घुसपैठ का गढ़ रहे हैं।

क्यों मचा पाकिस्तान में हड़कंप?

भारत की तेज निगरानी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे पिछले अनुभवों से पाकिस्तान अच्छी तरह वाकिफ है। पहलगाम हमले के बाद, जिसमें 26 से ज्यादा निर्दोष पर्यटक मारे गए, भारत के कड़े जवाब की आशंका ने पाकिस्तान की सेना को बुरी तरह डरा दिया है। इसी डर के चलते आतंकवादियों को फौरन बंकरों में शिफ्ट कर दिया गया, ताकि भारतीय सेना की किसी भी संभावित जवाबी कार्रवाई से बचा जा सके।

कितने आतंकी तैयार बैठे हैं?

अभी भी पीओके में 150-200 के बीच ट्रेन्ड आतंकी मौजूद हैं, जो भारत में घुसपैठ करने के मौके की तलाश में हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में पहले से हिजबुल, जैश और लश्कर के करीब 77 आतंकवादी सक्रिय हैं।

भारत का साफ संदेश- 'आतंक का कोई ठिकाना हो, उसे खोजकर खत्म किया जाएगा। चाहे वो लॉन्च पैड हो या बंकर।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+