आतंकी हमले के बाद पर्यटकों का पलायन दुखद, उमर अब्दुल्ला ने कहा, श्रीनगर-जम्मू के बीच यातायात को बनाए सुगम

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें अधिकतर अन्य राज्यों से आए पर्यटक थे। इस हमले पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले के बाद घाटी से हमारे पर्यटकों के पलायन पर दुख जताया है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'जबकि डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था करने के लिए काम कर रहे हैं, श्रीनगर और जम्मू के बीच एनएच-44 को एक ही दिशा में यातायात के लिए फिर से जोड़ दिया गया है। मैंने प्रशासन को श्रीनगर और जम्मू के बीच यातायात को सुगम बनाने का निर्देश दिया है ताकि पर्यटक वाहन निकल सकें।'

Omar Abdullah

सीएम अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा, जबकि डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय अतिरिक्त उड़ानों को व्यवस्थित करने के लिए काम कर रहे हैं, श्रीनगर और जम्मू के बीच एनएच-44 को एक ही दिशा में यातायात के लिए फिर से जोड़ दिया गया है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह श्रीनगर और जम्मू के बीच यातायात को सुगम बनाए और पर्यटक वाहनों को जाने दे।

उन्होंने कहा कि कल पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले के बाद घाटी से हमारे पर्यटकों का पलायन देखना दुखद है, लेकिन साथ ही हम पूरी तरह से समझते हैं कि लोग क्यों जाना चाहते हैं। जबकि डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय अतिरिक्त उड़ानों को व्यवस्थित करने के लिए काम कर रहे हैं।

श्रीनगर और जम्मू के बीच एनएच-44 को एक ही दिशा में यातायात के लिए फिर से जोड़ दिया गया है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह श्रीनगर और जम्मू के बीच यातायात को सुगम बनाए और पर्यटक वाहनों को जाने दे। यह नियंत्रित और संगठित तरीके से करना होगा क्योंकि सड़क अभी भी कुछ जगहों पर अस्थिर है और हम सभी फंसे हुए वाहनों को निकालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

हम इस समय वाहनों की पूरी तरह से मुक्त आवाजाही की अनुमति नहीं दे पाएंगे और हमें उम्मीद है कि हर कोई हमारे साथ सहयोग करेगा। इस बीच जम्मू सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+