Pahalgam Attack Anniversary: '3000 रुपये में बेच दिया ईमान', कौन हैं वो दो कश्मीरी, जो रोक सकते थे आतंकी हमला?
Pahalgam Attack Anniversary: 22 अप्रैल 2025 ...वो मनहूस दिन जिस दिन धरती की जन्नत पर नफरत और दरिंदगी की ऐसी खौफनाक होली खेली गई थी जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिय़ा था, इस घटना को अंजाम देने वाले गुनाहगारों को देश कभी भी माफ नहीं कर सकता। धर्म के नाम पर गोलियां बरसाने वाले वहशियों ने जिस तरह से 26 मासूमों को निशाना बनाया था, उसे शब्दों में बयां कर पाना भी असंभव है।
मालूम हो कि इन मृतकों में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल था। मोहब्बत की मिसाल बैसरन घाटी में आंतकवादियों ने पत्नियों के सामने उनके पतियों की पैंट उतारकर और धर्म पूछकर गोलियां चलाई थी और कहा 'जाओ जाकर मोदी को बता दो।'

हालांकि उसकी कीमत आतंकवादियों को भयंकर रूप से तब चुकानी पड़ी जब भारतीय सेना Operation Sindoor के रूप में पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटी। आज पहलगाम हमले की पहली बरसी है , भले ही वक्त का पहिया आज 365 दिन आगे बढ़ गया हो लेकिन अपनों को खोने वाले लोगों की आंखें आज भी नम हैं औऱ घाव हरे।
Pahalgam Attack: दो कश्मीरियों ने दी थी आतंकियों को पनाह
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खौफनाक घटना की जानकारी दो कश्मीरियों को पहले से थी लेकिन उन दोनों ने मात्र 3000 रु में अपना ईमान बेचकर देश के साथ गद्दारी कर डाली। NIA के मुताबिक कश्मीर में 'पोनी' यानी कि घोड़ा चलाने वाले दो मुस्लिम जिनका नाम 'परवेज अहमद' और 'बशीर अहमद' है, ने तीन आतंकवादियों को अपने घर में पनाह दी थी। हमले के एक दिन पहले ये तीनों आतंकी बशीर-परवेज के घर करीब 5 घंटे रूके थे और उन दोनों के घर चावल भी खाया था।
परवेज -बशीर को पता था पहलगाम में होने वाला है आतंकी हमला!
यही नहीं घर से निकलते समय आतंकियों ने कुछ खाना, कंबल और बर्तन भी पैक किए थे और जाते वक्त इन दोनों को तीन हजार रु भी दिए थे। ये दोनों अच्छी तरह से जानते थे कि ये तीनों आतंकी, जो कि सरहद के पार से आए हैं, का इरादा क्या है? लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को नहीं दी और अगले दिन क्या हुआ, ये पूरी दुनिया जानती है।अब ये दोनों उन तीन पाकिस्तानी आतंकियों को शरण देने के आरोप में जेल में हैं।
कब क्या हुआ? पहलगाम के बाद की पूरी टाइमलाइन
- 28 अप्रैल, 2025: कश्मीर असेंबली का प्रस्ताव
- 29 अप्रैल, 2025: ISI से लिंक का पता चला
- 30 अप्रैल, 2025: भारत ने अपने एयरस्पेस से पाकिस्तानी एयरलाइन्स पर बैन लगाया
- 1 मई, 2025: भारत ने पाकिस्तान से इंपोर्ट पर बैन लगाया
- 2 मई, 2025: पहलगाम हमले पर NIA की शुरुआती रिपोर्ट
- 3 मई, 2025: इंडियन नेवी ने अरब सागर में ड्रिल की
- 4 मई, 2025: हमलावरों के और भी आतंकी प्लान थे
- 5-6 मई, 2025: पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन
- 7 मई, 2025: ऑपरेशन सिंदूर - भारत ने पलटवार किया
पहलगाम हमले की बरसी पर क्या बोले पीएम मोदी ?
22 अप्रैल 2026 को पहलगाम आतंकी हमले की एक साल की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन मृतकों को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को हम याद कर रहे हैं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएँ उन शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं, जो इस अपार क्षति का सामना कर रहे हैं।एक राष्ट्र के रूप में, हम इस दुख और संकल्प की घड़ी में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।'












Click it and Unblock the Notifications