Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ गुफा से लौट रहे तीर्थयात्री की हुई मौत, पैर फिसलने से 300 फीट नीचे खाई में गिरा
Amarnath Yatra 2023: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पवित्र अमरनाथ गुफा से लौटते समय 50 वर्षीय तीर्थयात्री की मौत हो गई। दरअसल, 50 वर्षीय व्यक्ति का कालीमाता के पास पैर फिसल गया था और 300 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हालांकि, माउंटेन रेस्क्यू टीम और सेना के जवानों ने उसका रेस्क्यू कर लिया।
रेस्क्यू किए जाने के बाद उस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक तीर्थयात्री विजय कुमार शाह (50), बिहार के रोहतास जिले के तुंबा गांव का रहने वाला था। बताया कि विजय कुमार शाह पवित्र अमरनाथ गुफा से लौटते रहे थे।

उसी समय उनका कालीमाता के पास पैर फिसल गया और वह 300 फीट नीचे खाई में जा गिरे। जैसे ही विजय कुमार शाह के 300 फीट नीचे खाई में गिरने की सूचना मिली तो तत्काल माउंटेन रेस्क्यू टीम और सेना ने संयुक्त रूप से तीर्थयात्री विजय कुमार शाह का रेस्क्यू किया और बचाया।
लेकिन, खाई में गिरने के कारण विजय कुमार शाह जख्मी हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू पुलिस ने विजय कुमार शाह को खाई से निकालकर सबसे पहले बालटाल बेस कैंप पहुंचाया। यहां से अस्पताल में भेजा गया था।
Recommended Video
फिलहाल, जम्मू पुलिस ने विजय कुमार शाह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अन्य महिला तीर्थयात्री भी इस घटना में जख्मी हो गई थी। महिला तीर्थयात्री को भी इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला तीर्थयात्री का इलाज चल रहा है।
महिला तीर्थयात्री की पहचान ममता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों शुक्रवार को पवित्र गुफा के दर्शन कर वापस बालटाल आधार शिविर लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications