जम्मू-कश्मीर: राजौरी के नौशेरा सेक्टर में LoC पर बारूदी सुरंग में धमाका, विस्फोट में सेना के पोर्टर की गई जान
Landmine Explosion: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास एक बारूदी सुरंग में धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आकर एक पोर्टर की जान चली गई। हादसा एलओसी के नजदीक बुधवार देर शाम का हुआ।
विस्फोट राजौरी के नौशेरा सेक्टर में बारूदी सुरंग में हुआ। नौशेरा पुलिस ने बताया कि नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ। जिसमें भारतीय सेना का एक पोर्टर बलिदान हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पोर्टर के साथ वहां कुछ काम चल रहा है, इस दौरान ही यह हादसा हुआ।
काम के दौरान हुआ हादसा
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजौरी जिले के सरया गांव निवासी पोर्टर राकेश कुमार नौशहरा इलाके में अन्य पोर्टरों के साथ काम कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव सीमा पर बिछाई गई लैंडमाइन पर पड़ गया, जिसके बाद तेज धमाका हुआ।
हादसे की चपेट में आकर पोर्टर राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो महीने में दूसरी बार हादसा
दो महीने पहले भी ऐसा ही एक धमाका हुआ था, जिसमें सेना का जवान बलिदान हो गया था, जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहीं अब एक बार फिर इसी तरह का धमाका देखने को मिला है।
18 जनवरी को भी ऐसा ही एक हादसा देखने को मिला, जब बारूदी सुरंग विस्फोट के कारण भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। जब विस्फोट हुआ तब सेना के दोनों जवान नियंत्रण रेखा पर नियमित निगरानी कर रहे थे। विस्फोट के बाद दोनों सैनिकों को तुरंत हवाई मार्ग से उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया। एक सैनिक ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications