उमर अब्दुल्ला का शपथ ग्रहण आज,विपक्ष के कई नेता होंगे शामिल

उमर अब्दुल्ला आज जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। खुद उमर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि वह 16 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एलजी मनोज सिन्हा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए न्योता दिया है। उमर अब्दुल्ला ने एलजी द्वारा भेजे गए पत्र को शेयर किया है।

उमर ने सोशल मीडिया पर लिखा, एलजी मनोज सिन्हा के प्रधान सचिव से मुलाकात हुई, उन्होंने मुझे एलजी का पत्र सौंपा, जिसमे मुझे जम्मू कश्मीर की अगली सरकार के गठन का न्योता दिया गया है।

omar abdullah

बता दें कि जम्मू कश्मीर में एनसी और कांग्रेस गठबंधन को जीत मिली है। गठबंधन ने 48 सीटों पर जीत दर्ज करके पूर्ण बहुमत हासिल किया है। जिसके बाद उमर अब्दुल्ला दूसरी बार घाटी के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल में दस सदस्य होंगे, जिसमें कांग्रेस को एक स्थान मिलने की उम्मीद है, जो संभवतः प्रदेश अध्यक्ष तारिक कर्रा हो सकते हैं। समारोह की पूर्व संध्या पर, कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक् किया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने शुरू में दो मंत्री पद मांगे थे, लेकिन उसे एक से ही संतोष करना पड़ा।

मंत्रिमंडल में नेशनल कॉन्फ्रेंस का दबदबा रहने की उम्मीद है, जिसमें सकीना इटू, मीर सैफुल्लाह, अब्दुल रहीम राथर, कश्मीर से अली मोहम्मद सागर या सलमान सागर, और जावेद राणा, सुरिंदर चौधरी, सज्जाद शाहीन और सतीश शर्मा जैसे नामों पर मंत्री पद के लिए विचार किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, शरद पवार, अखिलेश यादव, लालू प्रसाद यादव, एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन, महबूबा मुफ्ती, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल जैसे प्रमुख विपक्षी नेता शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+