'दुख इस बात का कि उन्होंने सिर्फ एक पैरा ही पढ़ा', NC की चुनावी घोषणा को लेकर उमर अब्दुल्ला का शाह पर पलटवार

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि गृहमंत्री ने पार्टी के घोषणा पत्र की सिर्फ लेक पैराग्राफ पढ़ा और पूरी बात जाने बिना ही एनसी के इलेक्शन मैनिफेस्टो पर टिप्पणी कर दी।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ कांग्रेस गठबंधन को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री व दिग्गज बीजेपी नेता अमित शाह ने जमकर तंज कसा। कांग्रेस के अलावा एनसी के घोषणा को लेकर शाह ने कई सवाल उठाए। ऐसे में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि गृहमंत्री ने पार्टी के घोषणा पत्र की सिर्फ लेक पैराग्राफ पढ़ा और पूरी बात जाने बिना ही नेशनल कॉन्फ्रेंस पर सवाल खड़े किए।

Omar Abdullah targets Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले एनसी के साथ गठबंधन की कांग्रेस की घोषणा के बाद कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को निशाने पर लिया। उन्होंने कांग्रेस पर "सत्ता के लालच को पूरा करने के लिए देश की एकता और सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया। अमित शाह ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में एनसी द्वारा किए गए वादों का समर्थन करते हैं?

एनसी के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए शाह ने कुल 10 सवाल पूछे। जिसमें से एक ये भी था कि क्या कांग्रेस पार्टी एनसी के "जम्मू-कश्मीर के लिए एक अलग झंडे" के वादे, "अनुच्छेद 370 और 35ए को बहाल करने के जेकेएनसी के फैसले" और इस तरह "जम्मू-कश्मीर को अशांति और आतंकवाद के युग में वापस धकेलने" का समर्थन करती है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के चुनावी घोषणा पत्र पर शाह की टिप्पणी की आलोचना करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दुख की बात है कि उन्होंने केवल एक पैराग्राफ पर ध्यान केंद्रित किया। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने सुना है कि घाटी में स्थित राजनीतिक-धार्मिक संस्था जमात-ए-इस्लामी चुनाव में भाग लेगी।

उन्होंने कहा, "लोकतंत्र की सबसे अच्छी बात यह है कि कोई भी चुनाव लड़ सकता है। जमात-ए-इस्लामी अपने ऊपर लगे प्रतिबंध को हटाने की कोशिश कर रही थी, ताकि वह चुनाव लड़ सके। अब जबकि प्रतिबंध नहीं हटाया गया है, मैंने सुना है कि वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+