'सबूत दिखाइए, केवल बातें मत करिए...', इस मुद्दे पर मोदी सरकार के साथ सीना ठोककर खड़े हुए उमर अब्दुल्ला

India Canada issue: भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर तनाव बना हुआ है। कनाडा के आरोपों पर भारत ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें अपने यहां आतंकियों को पनाह देना बंद करना चाहिए।

वहीं, अब इस मुद्दे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी खुलकर मोदी सरकार के साथ खड़े हो गए हैं। उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि कनाडा के पास अगर निज्जर की हत्या से जुड़ा कोई सबूत है तो सौंपना चाहिए, केवल जुबानी बातें नहीं करनी चाहिए।

omar abdullah

कनाडा सरकार के आरोपों को लेकर मीडिया से बात करते हए उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'ये बहुत ही अफसोस की बात है कि दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है। भारत और कनाडा के बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं और इसलिए दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ना अच्छी बात नहीं है। कनाडा वाले कहते हैं कि हमने वहां जाकर कोई वारदात की, तो वो सबूत दिखाएं ना। जुबान से कहना अलग बात है, आप सबूत साबित करिए...भारत ने यूनाइटेड नेशन में भी यही बात कही।'

'केवल जुबानी बात करने से कुछ नहीं होगा'
उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा, 'हमारे विदेश मंत्री ने भी कहा कि अगर आपके पास जरा सा भी सबूत है तो हमें दिखाइए। लेकिन, अभी तक तो कनाडा ने कोई सबूत भारत के साथ शेयर नहीं किया है। आप शेयर कीजिए सबूत, अगर भारत को फिर कोई एक्शन लेना होगा तो जरूर लिया जाएगा। लेकिन, पहले सबूत दिया जाना चाहिए, केवल जुबानी बात करने से कुछ नहीं होगा।'

निज्जर की हत्या में पाकिस्तान का हाथ?
आपको बता दें कि कनाडा ने आरोप लगाया है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है। वहीं भारत ने कनाडा के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। साथ ही भारत ने यह भी कहा कि कनाडा को अपनी जमीन पर आतंकियों को पनाह देना बंद करना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में पाकिस्तान का हाथ होने की भी खबरें सामने आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+