'सीट शेयरिंग नहीं करनी थी तो, पहले ही साफ करना था'...इंडिया गठबंधन पर उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर सवाल उठ रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाए हैं।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर इंडिया अलायंस राज्य चुनावों में सीटें साझा नहीं करना चाहता था, तो उन्हें इसे पहले ही साफ कर देना चाहिए था। मैं बैठकों में भाग लेता रहा हूं। गठबंधन विधानसभाओं के लिए है या नहीं, यह विषय बार-बार उठा। लेकिन, कोई निर्णय नहीं हुआ। और अब नतीजा सबके सामने है।

उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन के सभी सदस्य एमपी, राजस्थान आदि में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस भी। उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस केवल संसद चुनावों के लिए है... 5 राज्यों के चुनावों के बाद, सभी सदस्यों को एक साथ बैठना चाहिए और मतभेदों को दूर करना चाहिए, ताकि 2024 में आगामी संसद चुनावों में हमारा प्रदर्शन प्रभावित न हो।
#WATCH | Srinagar: On INDIA Alliance, National Conference Vice President and former J&K CM Omar Abdullah says, "If INDIA Alliance did not want to share seats in the state elections, then they should have cleared it beforehand. I have been participating in the meetings, the topic… pic.twitter.com/QrCle7U5N8
— ANI (@ANI) November 7, 2023
आर्टिकल 370 पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला ?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब चीफ जस्टिस और उनके 4 जज किसी फैसले पर पहुंचेंगे तो वो अपना फैसला सुनाएंगे। इनमें से एक जज दिसंबर में रिटायर होने वाले हैं। यह जरूरी है कि उनके रिटायरमेंट से पहले फैसला सुनाया जाए। क्योंकि, अगर वह इससे पहले रिटायर हो गए तो पूरी प्रक्रिया दोहरानी होगी। सुनवाई फिर से शुरू होगी। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला दिवाली की छुट्टियों के बाद और जस्टिस कौल की सेवानिवृत्ति से पहले सुनाएगा।












Click it and Unblock the Notifications