रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'PoK का भारत में विलय होगा' वाले बयान पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला ?
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चल रहे चुनाव प्रचार के बीच पाकिस्तान और पीओके का मुद्दा भी जोरों-शोरों से उठा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी रैलियों और इंटरव्यू में कई दफा पाकिस्तान और पीओके का जिक्र कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) पर भारत अपना दावा कभी नहीं छोड़ेगा।
इसी के साथ उन्होंने दावा करते हुए कहा कि POK पर बलपूर्वक कब्जा करने की जरूरत नहीं, क्योंकि यहां के लोग कश्मीर में विकास को देखने के बाद खुद भारत का हिस्सा बनना चाहेंगे।

उन्हें किसने रोका है?: उमर अब्दुल्ला
वहीं राजनाथ सिंह के इस बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला का बयान आया है। उन्होंने श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'PoK का भारत में विलय होगा' वाले बयान पर कहा कि "उन्हें किसने रोका है?"
'आपसे संभलता नहीं लेकिन...'
इसी के साथ उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि हम कौन हैं रोकने वाले? लेकिन जो हिस्सा उनके पास पहले से है उसे तो ठीक करें, यहां के हालात सबको मालूम हैं। यहां आपसे संभलता नहीं लेकिन जो आपके पास नहीं है उसे आप लेने चले हैं।
वहीं श्रीनगर में बारामूला लोकसभा सीट से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, "जिस तरह की प्रतिक्रिया हमें मिल रही है, उससे मैं बहुत संतुष्ट हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मैं अपने काम के जरिए लोगों का यह प्यार उन्हें लौटा सकूं।"
जम्मू-कश्मीर के हालातों पर क्या बोले सिंह?
दरअसल, एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने बयान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के हालातों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्थिति में काफी सुधार हुआ है और एक समय ऐसा आएगा जब केंद्र शासित प्रदेश में अफस्पा (सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम) की आवश्यकता नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications