'अकेले चुनाव लड़ेंगे' वाले फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बेटे उमर की सफाई, कहा- हम इंडिया ब्लॉक का हिस्सा
Omar Abdullah on INDIA bloc: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में केंद्र की एनडीए सरकार को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने विपक्ष एकता के साथ नया गठबंधन INDIA अलांयस खड़ा किया, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं एक के बाद एक साथ छिटकते जा रहे हैं। ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के बाद अब नेशनल कॉन्फ्रेन्स प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में अपने बूते पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
लेकिन अब अपने पिता फारूक अब्दुल्ला के बयान के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार शाम कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है।

पिता के बयान पर बेटे की सफाई
पिता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के 'अपने बल पर लड़ेंगे चुनाव' लड़ने के स्पष्ट दावे के कुछ घंटों बाद उमर अब्दुल्ला ने सफाई देते हुए कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस 'इंडिया' का हिस्सा बनी रहेगी और वास्तव में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छह लोकसभा सीटों में से तीन के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है।
कहा- पार्टी इंडिया गठंबधन का हिस्सा
श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हमारे साथ NDA का कोई वास्ता नहीं है, ना ही हम आगे जाकर NDA के साथ आएंगे, इसकी कोई गुंजाइश नहीं है, जहां तक INDIA गठबंधन को छोड़ने की बात है तो मैं साफ कर दूं कि INDIA गठबंधन के पास पहले से ही तीन सीटें हैं।"
#WATCH | ON NC Chief Farooq Abdullah's statement that NC will contest the elections alone, Former CM and JKNC Vice President Omar Abdullah says, " National Conference was a member of INDIA alliance and we continue to be a member of INDIA alliance. On the seat sharing, we have… pic.twitter.com/m281yFcILM
— ANI (@ANI) February 15, 2024
हमारा मकसद भाजपा को हराना-उमर
उन्होंने कहा कि हमारा मकसद आज भाजपा को रोकना है, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। अगर INDIA गठबंधन का मकसद एक-दूसरे को कमजोर करना है तो हम इसपर बात कर सकते हैं लेकिन INDIA गठबंधन का मकसद भाजपा को कमजोर करना है तो नेशनल कॉन्फ्रेंस को कमजोर करके आपको क्या मिला।
जानिए क्या बोले थे फारूक अब्दुल्ला
बता दें कि गुरुवार को दिन में जम्मू-कश्मीर में चुनाव और सीट बंटवारे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि मुझे लगता है कि दोनों राज्यों में चुनाव संसदीय चुनावों के साथ होंगे। जहां तक सीट बंटवारे का सवाल है, नेशनल कॉन्फ्रेंस अकेले चुनाव लड़ेगी और इसमें कोई संदेह नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications