36 Terrorists INTERPOL की रडार पर! नकेल कसने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बनाई लिस्ट
आतंकियों पर नकेल कसने की कवायद में जम्मू कश्मीर पुलिस अब इंटरपोल के साथ काम करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार गैर जमानती वारंट जारी कर 36 आतंकियों के बारे में इंटरपोल को भी सूचना भेजी जाएगी।

आतंकवाद के खिलाफ जम्मू कश्मीर पुलिस लगातार काम कर रही है। किश्तवाड़ के सीनियर पुलिस सुपरिटेंडेंट (एसएसपी) खलील पोसवाल ने बताया कि पुलिस ने किश्तवाड़ में पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकियों के खिलाफ 2 मामले दर्ज किए थे।
उन्होंने कहा, इसी कड़ी में एनआईए कोर्ट से सर्च वारंट लिए गए और कई जगहों पर तलाशी ली गई. आज चार आतंकियों आजाद हुसैन, गाजीउद्दीन, बशीर अहमद मुगल और सैफुल्ला के पुश्तैनी घर की तलाशी ली गई।
एसएसपी किश्तवाड़, खलील पोसवाल के अनुसार, तलाशी के दौरान, जुटाए गए सबूतों की जांच की जाएगी ताकि अभियुक्त व्यक्तियों को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोपों का फैसला अदालतों में हो सके।
उन्होंने कहा कि लिए आतंकवाद के आरोपों का न्यायिक निर्धारण के मकसद से 36 आतंकवादियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। किश्तवाड़ के एसएसपी ने बताया कि आतंकियों की ये लिस्ट अब इंटरपोल भेजना शुरू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications