NIA Raid: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में NIA का छापा
NIA Raid: जम्मू कश्मीर में एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी पुलवामा जिले में अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है। यह छापेमारी आतंकी फंडिंग और आतंकियों के साथ लिंक को लेकर की जा रही है।
हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह छापेमारी किन लोगों के यहां हो रही है और एनआईए के राडार कौन लोग हैं। मौके पर एनआईए के अधिकारी कई गाड़ियों से पहुंचे हैं।

छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम के साथ पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं। यह छापेमारी दक्षिण कश्मीर के दो इलाकों सेदरगढ और उगरगुंड में चल रही है। एनआईए की टीम रिहायशी बिल्डिंग में छापेमारी कर रही है।
छापेमारी करने के लिए एनआईए की टीम आज सुबह-सुबह पहुंची है। अधिकारियों के अनुसार यह छापेमारी टेरर फंडिंग मामलों में की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications