जम्मू कश्मीर में NIA ने की 2 और गिरफ्तारियां, आतंकियों की मदद करने के आरोप में अभी तक 25 हो चुके हैं अरेस्ट

नई दिल्ली, अक्टूबर 31। जम्मू कश्मीर में आतंक पर कड़ा प्रहार करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों पर आतंकी साजिश में शामिल होने के आरोप है। NIA के अधिकारियों ने रविवार को इन गिरफ्तारियों की जानकारी दी है। आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में पिछले 3 सप्ताह से NIA की बड़े स्तर पर जांच और खोजबीन चल रही है। इस कार्रवाई में अभी तक 25 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। ये गिरफ्तारियां कश्मीर के अलग-अलग जिलों में हुई हैं।

NIA Jammu Kashmir

गिरफ्तार किए गए आरोपी आतंकियों के लिए करते थे ये काम

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को NIA के अधिकारियों ने श्रीनगर से इशफाक अहमद वानी को और बारामूला जिले से उमर भट को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब NIA अपना तलाशी अभियान चला रही थी। इस गिरफ्तारी को लेकर NIA के प्रवक्ता ने बताया है कि अभी शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आतंकवादी सहयोगी हैं। ये आतंकी संगठनों के लिए ओवर ग्राउंड रहकर आतंकियों को हथियार और अन्य सामान मुहैया कराने का काम कर रहे थे।"

Recommended Video

    Jammu Kashmir: NIA ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार, अब तक 25 Arrest | वनइंडिया हिंदी

    कब-कब छापेमारी के दौरान हुई गिरफ्तारी?

    केस दर्ज करने के तीन दिन बाद एनआईए ने कश्मीर घाटी में 18 जगहों पर रेड मारी थी और आतंकियों के 9 सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 20 अक्टूबर को फिर से घाटी में 11 जगहों पर छापेमारी हुई थी और इस दौरान 4 गिरफ्तारियां की गई थीं। 22 अक्टूबर को, 10 स्थानों पर तलाशी के दौरान आठ और आतंकी गुर्गों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 29 अक्टूबर को दो और गिरफ्तारियां की गईं।

    घाटी में गैर कश्मीरियों को बनाया जा रहा है निशाना

    आपको बता दें कि घाटी में इन छापेमारी और गिरफ्तारियों से पहले कई स्थानीय नागरिकों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद से घाटी में गैर कश्मीरी लोगों का पलायन शुरू हो गया था। घाटी में 2021 में अभी तक 28 नागरिकों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+