जम्मू कश्मीर: उरी सेक्टर में आतंकी घुसपैठ की कोशिश, बंद की गई मोबाइल और इंटरनेट सेवा
श्रीनगर, सितंबर 20। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में मोबाइल फोन सेवा और इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। दरअसल, ये एक्शन LOC पर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश के बाद लिया गया है। आपको बता दें कि उरी सेक्टर में पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से घुसपैठ रोधी अभियान चल रहा है। सोमवार को अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी हमने कर दी है और आतंकियों की खोज की जा रही है। सेने के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल के अंदर सीमापार से घुसपैठ की ये दूसरी कोशिश है।

सेना को सफल घुसपैठ की आशंका
सेना की 15वीं बटालियन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा है कि उरी सेक्टर में 24 घंटे पहले घुसपैठ का प्रयास किया गया था। हालांकि अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि आतंकी घुसपैठ करने में नाकाम रहे हैं या फिर कामयाब, लेकिन हमें आशंका है कि आतंकी सीमा पार करने में कामयाब रहे हैं, इसलिए हमने इलाके की घेराबंद करके सर्च ऑपरेशन चलाया है। अधिकारी ने बताया कि हमें आशंका है कि एक आतंकी बांदीपुरा में एक्टिव है तो दूसरे की हम तलाश कर रहे हैं।
सेना के अधिकारी का आधिकारिक बयान
सैन्य अधिकारी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "उरी में पिछले 24 घंटे से ऑपरेशन चल रहा है, हमें ये लगा है कि सीमापार से घुसपैठ की कोशिश की गई है, हम आतंकियों की तलाश कर रहे हैं, हो सकता है कि आतंकियों ने सिर्फ घुसपैठ की कोशिश की हो और वो वापस चले गए हो। हालांकि अभी इसकी पुष्टि करना मुश्किल है, इसलिए हमें सतर्क रहना है और हम सुनिश्चित करेंगे कि घुसपैठ कम से कम हो।"












Click it and Unblock the Notifications