Miss World 2023: कश्मीर में होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, 27 साल बाद भारत को मिली मेजबानी
Miss World 2023 in kashmir: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2023 के लिए इस बार भारत के कश्मीर में सौंदर्य का मेला भरेगा। दुनियाभर के 140 देशों की सुंदरियां आएंगीं।
Miss World 2023 in India: मिस वर्ल्ड 2023 चुनने के लिए प्रतियोगिता इस बार धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में होगी। 27 साल बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर भारत को मिला है।
मिस वर्ल्ड की सीईओ जूलिया एरिक मोरेली ने कश्मीर के श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि दिसम्बर 2023 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71वें संस्करण का आयोजन कश्मीर में होगा।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के क्रू सदस्यों के नवंबर में कश्मीर पहुंचने की उम्मीद है। प्रतियोगिता का फाइनल आठ दिसम्बर 2023 को होगा।
बता दें कि जूलिया एरिक मोरेली इन दिनों कश्मीर के दौरे पर हैं। उनके साथ मिस वर्ल्ड 2022 कैरोलिना बेलावस्की, मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी और मिस एशिया कार्ला सापुत्री यूल्स आदि भी हैं।
बता दें कि आखिरी बात साल 1996 में बेंगलूरु में भारत ने 46वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। तब यूनान की ऐरेने स्कलिवा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। कोलंबिया की कैरोलिना पहली और ब्राजील की अनुष्का दूसरी रनरअप रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications