जम्मू कश्मीर: एलओसी के पास माइन ब्लास्ट, सेना के तीन जवान घायल
श्रीनगर, 29 अप्रैल: जम्मू कश्मीर के कृष्णाघाटी सेक्टर में माइन ब्लास्ट हुआ है। कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ये माइन ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं। सेना की ओर से बताया गया है कि घायल जवानों को अस्पताल पहुंचा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को कृष्णाघाटी सेक्टर में ये माइन ब्लास्ट उस वक्त हुआ, जब सेना के जवान नियंत्रण रेखा पर अपने रुटीन गश्त के लिए निकले थे। ब्लास्ट की जानकारी होते ही सेना के अन्य जवान और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कृष्णाघाटी सेक्टर जम्मू संभाग के जिला पुंछ में है।












Click it and Unblock the Notifications