Video: महबूबा मुफ्ती ने तालिबानी भाषा में केंद्र पर बोला हमला, कहा- हमारे सब्र का बांध टूटा तो...

श्रीनगर, 21 अगस्त। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटे दो साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी स्थानीय राजनीतिक दल केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने की मांग की। उन्होंने केंद्र से जम्मू-कश्मीर के लोगों से भी बात करने का भी आग्रह किया। इस बार महबूबा मुफ्ती ने तीखे शब्दों का चुनाव करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ बगावत करने की धमकी भी दे डाली।

Recommended Video

    Afghanistan Crisis: Mehbooba Mufti का बेतुका बयान, कहा- भारत का US की तरह होगा हाल | वनइंडिया हिंदी
    Mehbooba Mufti targets the Center by giving example of Taliban do not test our patience

    जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती ने तालिबान का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे सब्र का इम्तेहान ना लिया जाए। महबूबा कहती हैं,

    जिस तरह अफगानिस्तान से तालिबान ने अमेरिका को जाने पर मजबूर कर दिया, हमारे सब्र का इम्तेहान मत लो। जिस दिन सब्र का इम्तेहान टूटेगा उस दिन आप (केंद्र) भी नहीं रहोगे, मिट जाओगे। केंद्र सरकार अगर जम्मू-कश्मीर में शांति सुनिश्चित करना चाहती है तो उसे बातचीत के जरिए मुद्दों को हल करना होगा और आर्टिकल 370 फिर से बहाल करना होगा।

    यह भी पढ़ें: भारतीय सेना ने पेश की इंसानियत की मिसाल, LoC पार कर कश्मीर में दाखिल हुए बच्चों को सेना ने वापस भेजा

    महबूबा मुफ्ती ने ये विवादित बयान कुलगाम में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया। इस बीच उन्होंने तालिबान से अपील की कि वह कोई ऐसा काम ना करे जिससे दुनिया उनके खिलाफ जाने पर मजबूर हो जाए। उन्होंने कहा कि तालिबान में अब बंदूकों की भूमिका खत्म हो गई है और विश्व देख रहा है कि वह लोगों के साथ कैसे व्यवहार करेंगे। अपने संबोधन में महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, आजादी के बाद पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू ने जम्मू कश्मीर के नेतृत्व से लोगों की पहचान की रक्षा और विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, उस समय अगर बीजेपी सरकार में होती तो जम्मू-कश्मीर कभी भारत का हिस्सा नहीं होता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+