Kanwar Yatra Controversy: ये मुसलमानों के हक को खत्म करना चाहते हैं, भाजपा पर बरसी महबूबा मुफ्ती

UP Kanwar Yatra: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की शीर्ष नेत्री महबूबा मुफ्ती ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों को नेमप्लेट लगाने संबंधी आदेश की आलोचना की है। शनिवार को उन्होंने अपने बयान में कहा कि मुसलमानों के हक को समाप्त करने की चाहत हो रही है और पीएम नरेंद्र मोदी इस पर खामोश हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह पूरी तरह से संविधान के खिलाफ है।

महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर लगाया कि वह देश का माहौल खराब करना चाहती है। भाजपा मुस्लिमों के हक को भी खत्म करना चाहती है। महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि ऐसे फरमान जारी करके ये संविधान की के खिलाफ कार्य कर रहे है। इन लोगों (भारतीय जनता पार्टी ) की हरकत से मुल्क में तनाव पैदा हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ये मुसलमानों के हक को खत्म करना चाहते हैं. जो उत्तर प्रदेश में इन लोगों ने किया है, वो देश के संविधान के खिलाफ है। इस पर मोदी जी खामोश क्यों है?

india news

इसके अलावा महबूबा मुफ्ती से पूर्व कांग्रेस ने भी यूपी सरकार के आदेश पर सवाल उठाया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह आदेश भारतीय तहजीब पर हमला और मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार का सामान्यीकरण करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नया फरमान आया है कि कांवड़ यात्रा के मार्गों पर दुकानदारों को अब अपना नाम बोर्ड पर लिखावाना होगा। इसके पीछे का मकसद यह पता लगाना है कि कौन हिंदू है और कौन मुस्लिम है।

यह भी पढ़ें नॉनवेज और वेज का किचन अलग हो, विश्वास न तोड़ा जाय, कांवड़ यात्रा नेमप्लेट मामले में बोले BJP सांसद बृजमोहन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+