गुलाम नबी आजाद के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी महबूबा मुफ्ती, अनंतनाग-राजौरी से ताल ठोकने का किया ऐलान
Mehbooba Mufti Against Ghulam Nabi Azad: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां जोरशोर से प्रचार कर रही हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
पीडीपी ने श्रीनगर से वहीद पारा और बारामूला निर्वाचन क्षेत्र से फैयाज मीर को भी उम्मीदवार घोषित किया है। पीडीपी ने कहा कि वह जम्मू क्षेत्र की दो सीटों उधमपुर और जम्मू पर कांग्रेस का समर्थन करेगी। सीट की घोषणा पीडीपी के उस बयान के कुछ दिनों बाद हुई है जिसमें उसने कहा था कि वह कश्मीर घाटी में अकेले तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस हमारे लिए कोई विकल्प नहीं छोड़ा
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस हमारे लिए उम्मीदवार खड़ा करने और चुनाव लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा है। जब इंडिया ब्लॉक की बैठक मुंबई में हुई, तो मैंने वहां कहा कि चूंकि एनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला हमारे वरिष्ठ नेता हैं, वह (सीट-बंटवारे पर) निर्णय लेंगे और न्याय करेंगे। मुझे उम्मीद थी कि वह पार्टी हितों को एक तरफ रख देंगे।
उमर अब्दुल्ला ने किया पलटवार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि वह 2020 में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के लिए पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के घटकों के बीच बनी सहमति से पीछे हट रही है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: 'मुफ्त में नहीं दी जाएगी बिजली, हमने कभी नहीं कहा कि...', CM नीतीश कुमार ने ठुकराई विपक्ष की मांग












Click it and Unblock the Notifications