जम्मू-कश्मीर: शोपियां में गोलियों से छलनी मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
श्रीनगर, 05 सितंबर: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आम नागरिका को निशाना बनाया गया है। शोपियां के एक बाग में युवक का शव संदिग्ध हालत में गोलियों से छलनी पाया गया, जिसकी सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक युवक के शव मिलने की घटना शोपियां में पुलवामा से सामने आई है। जहां स्थानीय युवक को एक बार फिर से निशाना बनाया गया है। पुलवामा में 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर गोलियों से छलनी होने के निशान मिले हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार बाग में जब शव को कुछ लोगों ने देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपनी कस्टडी में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की पहचान 30 साल के मंजूर अहमद नांगरू नाम के हुई है। मृतक पुलवामा जिले के राजपोरा गांव का रहने वाला था, जिसके शरीर में गोली मिली। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications