'कश्मीर में सुरक्षा बंगाल से बेहतर', पुंछ हमले के अगले दिन बोले उपराज्यपाल सिन्हा, फिर पलटे
JK Lt Governor Manoj Sinha: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे, उसके अगले दिन 22 दिसंबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दावा किया है कि कश्मीर में सुरक्षा बंगाल से बेहतर है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को दावा किया कि घाटी में सुरक्षा स्थिति पश्चिम बंगाल की तुलना में बेहतर है। सिन्हा का यह बयान जम्मू के पुंछ जिले में घात लगाकर किए गए हमले में भारतीय सेना के 5 जवानों की जान जाने के एक दिन बाद आया है।

दरअसल, जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कोलकाता में 'जम्मू और कश्मीर में उद्योग के दायरे' पर कलकत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हैं। जहां उन्होंने कश्मीर और बंगाल की सुरक्षा में तुलना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर में सुरक्षा स्थिति बंगाल से बेहतर है। कृपया राज्य का दौरा करें और आप अंतर देखेंगे।"
फिल पलटे मनोज सिन्हा, दिया ये जवाब
जब पत्रकारों ने टिप्पणी के बारे में सवाल किया, तो सिन्हा ने स्पष्ट किया, "मेरी टिप्पणी को राजनीतिक रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि मेरे कहने का मतलब था कि कश्मीर में सुरक्षा स्थिति बंगाल जितनी ही अच्छी है।"
सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए सिन्हा ने निंदा करते हुए उन्होंने घाटी में शांति को बाधित करने के प्रयासों के लिए "हमारे पड़ोसी" को जिम्मेदार ठहराया, जिसका मतलब पाकिस्तान से था।
हिंसा के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार
उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। हम ऐसी हिंसा की निंदा करते हैं। हमारा पड़ोसी घाटी में शांति भंग करने के लिए ऐसी चीजें कर रहा है। लेकिन यह सब व्यर्थ है, क्योंकि कश्मीर में आतंकवाद अपनी मृत्युशैया पर है।"
इसके अलावा मनोज सिन्हा ने इस बात पर भी जोर दिया कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद सुरक्षा स्थिति में पहले की तुलना में काफी हद तक सुधार हुआ है।
टीएमसी ने सिन्हा को घेरा, कही ये बात
वहीं सिन्हा के बयान पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने तेजी से प्रतिक्रिया दी और केंद्र सरकार के आंकड़ों के आधार पर कोलकाता और बंगाल को सबसे सुरक्षित स्थानों के रूप में उजागर करके उनके दावे का जवाब दिया।
टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, "वह (मनोज सिन्हा) भाजपा के आदमी हैं, वही बातें कह रहे हैं जो उनकी पार्टी चाहती है। उन्हें वास्तव में पिछले राज्यपाल से बात करनी चाहिए और उनसे पूछना चाहिए कि पुलवामा में क्या हुआ था? केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता और पश्चिम बंगाल देश में सबसे सुरक्षित स्थान हैं।"












Click it and Unblock the Notifications