VIDEO: जम्मू कश्मीर का Landslide देखकर दहल जाएंगे, भूस्खलन के कारण बंद हुई पूरी सड़क
Landslide का विचलित करने वाला विजुअल सामने आया है। जम्मू कश्मीर के रियासी में आज भयानक भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई। बता दें कि लगातार बारिश और अचानक आने वाली बाढ़ के कारण रियासी के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
भूस्खलन का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। इसमें जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंसता हुआ और यातायात बाधित होता हुआ दिखाई दे रहा है। भूस्खलन के बाद यातायात को दूसरी दिशा में मोड़ दिया गया है।

Recommended Video
गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में जम्मू कश्मीर के अलावा कई और राज्यों में भी भूस्खलन के भयानक नजारे सामने आए हैं। पहाड़ और जमीन खिसकने के कारण कई सड़कें बंद हुई हैं।
पिछले सप्ताह उधमपुर में देवल ब्रिज के पास भी बड़ा भूस्खलन हुआ था। इस कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया था। बता दें कि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लगातार खराब मौसम से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

खराब मौसम के कारण, जुलाई की शुरुआत में भी बड़ा भूस्खलन हुआ था। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण हाईवे पर उधमपुर में सैकड़ों वाहन फंस गए थे। इस कारण अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications