जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में हाइड्रोपॉवर प्लांट में लैंड स्लाइड, 4 की मौत, 6 घायल
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में स्थित हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा सामने आया है। शनिवार को यहां लैंडस्लाइड की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर देवांश यादव ने कहा कि राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। कुल 4 लोगों के शव यहां से बरामद किए गए हैं, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने भी इस हादसे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा निर्माणाधीन रैटल पॉवर प्रोजेक्ट में लैंडस्लाइड की घटना के बाद मैंने अभी किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्रर डॉक्टर देवांश यादव से बात की है। इस दूर्भाग्यपूर्ण घटना में जेसीबी ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई है। राहत और बचाव के लिए भेजी गई टीम के 6 लोग भी दुर्भाग्य से मलबे में दब गए। इन लोगों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आगे जो भी जरूरत और मदद की दरकार होगी उसे मुहैया कराया जाएगा। मैं लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हूं।
बता दें कि रैटल हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट चेनाब नदी के किनारे तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत तकरीबन 5281.94 करोड़ रुपए है। प्रोजेक्ट के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) इसी साल सितंबर माह में दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications