Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमरनाथ यात्रा के दौरान महिला पर पत्थर गिरने से मौत, 2 जवान घायल

जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक महिला के ऊपर पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई है। महिला को बचाने की कोशिश में दो जम्मू कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो सदस्य घायल हो गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से इस घटना की जानकारी देते हुए कहा गया है कि घायल पुलिसकर्मियों को यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेलीकॉप्टर की मदद से सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार घायल महिला की उम्र 53 वर्ष है, उनका नाम उर्मिलाबेन है। महिला के ऊपर अपने आप पहाड़ की ऊंचाई से एक पत्थर गिरा जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। यह हादसा अनंतनाग में शनिवार को हुआ है।

amarnath yatra

घटना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम मदद के लिए आगे आई, लेकिन इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के नाम मोहम्मद सलेम और मोहम्मद यासीन हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना पर डीजीपी दिलबाग सिंह ने दुख जताया है। डीजीपी ने दोनों पुलिस के जवानों की तारीफ की है और हर किसी का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने हादसे के बाद मदद की। उन्होंने घायल जवानों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है. बता दें कि जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई है और 31 अगस्त को समाप्त होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+