Kulgam: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में गोलीबारी, गुड्डर के जंगलों में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर
Kulgam: जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार, 8 सितंबर को कुलगाम जिले के घने गुड्डर जंगल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुबह से ही क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था।
इस दौरान आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और मुठभेड़ फिलहाल जारी है। यह कार्रवाई गुड्डर जंगल इलाके में चल रही है।

सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया
सुरक्षाबलों के मुताबिक सर्च के दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ तेज हो गई। इस दौरान सुबह एक आतंकी को मार गिराया गया, जबकि भारतीय सेना का एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर घायल हो गए हैं। घायल जवान का इलाज जारी है। दोपहर तक एक और आतंकी के मारे जाने की पुष्टि सेना ने की है।
सेना ने दी जानकारी
श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने बताया कि चौकसी के दौरान संदिग्ध हलचल देखी गई। जवानों के चुनौती देने पर आतंकियों ने गोलियां चलाईं और जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर हुआ। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और इलाके में तलाशी अभियान बढ़ा दिया गया है।
अगस्त में चला था लंबा ऑपरेशन
इससे पहले अगस्त में भी कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया था, जो आठ दिन तक चला था। उस दौरान घने जंगलों में छिपे आतंकियों को ढूंढने के लिए ड्रोन, हेलिकॉप्टर और पैरा कमांडो की मदद ली गई थी। उस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे।
हालात पर नजर
पिछले महीने की तरह इस बार भी वरिष्ठ पुलिस और सेना के अधिकारी लगातार ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
खुफिया जानकारी पर कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।
गोलीबारी के बाद मुठभेड़
अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद ऑपरेशन मुठभेड़ में बदल गया।
ये भी पढ़ें: कौन हैं इंजीनियर राशिद? जम्मू-कश्मीर के सांसद की तिहाड़ जेल में ट्रांसजेंडर कैदियों ने की धुनाई, क्या था मामला
-
जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज -
आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस -
'सबको माफ करते हुए जाओ,' बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट -
'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी












Click it and Unblock the Notifications