Jammu Kashmir: हिजबुल आतंकी के घर की सघन तलाशी, NIA कोर्ट के फरमान पर किश्तवाड़ में कार्रवाई
Jammu Kashmir में किश्तवाड़ पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के सक्रिय आतंकवादियों में से एक के घर में तलाशी ली। पुलिस की एसओजी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत से वारंट हासिल किया था।
Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में हिजबुल आतंकी मुदस्सिर अहमद के घर पर प्रदेश पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने तलाशी अभियान चलाया। आतंकी के खिलाफ पांच अलग-अलग मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) सहित किश्तवाड़ पुलिस ने शनिवार को हिजबुल मुजाहिदीन के सक्रिय आतंकियों में से एक मुदस्सिर के घर में तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत से जारी सर्च वारंट पर कार्रवाई हुई।

पुलिस ने आगे कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन के सक्रिय आतंकवादी मुदस्सिर अहमद के खिलाफ पांच अलग-अलग मामले दर्ज हैं। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील अहमद पोसवाल ने कहा, "यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मामले में पूरी तरह से जांच की जाए।"
उन्होंने कहा, जांच में दोष साबित होने पर संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। कोई दया या सहानुभूति नहीं दिखाई जाएगी। पुलिस के अनुसार, "मुदस्सर हुसैन के खिलाफ पांच अलग-अलग मामले हैं।
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान, जब्त किए गए सबूतों की जांच की जाएगी ताकि आरोपी पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप साबित हो सकें। एसएसपी किश्तवाड़ ने यह भी कहा कि जांच के दौरान शामिल पाए गए आतंकवादियों के सभी समर्थकों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications