कठुआ मुठभेड़: कांस्टेबल बशीर अहमद शहीद, पाक आतंकी के छुड़ाए छक्के, अंतिम सांस से पहले 1 को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में ऑपरेशन अभी भी जारी है। आतंकियों के सफाए के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी है। दशहतगर्दों के साथ मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल बशीर अहमद शहीद हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस में हेड कांस्टेबल बशीर अहमद ने अंतिम सांस लेने से पहले एक कट्टर पाकिस्तानी आतंकी को गोली मार दी।
कठुआ में आतंकियोंसे मुठभेड़ को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी गिया। जिसमें कहा गया, "जिला कठुआ के पी/एस बिलावर के अधिकार क्षेत्र के तहत गांव कोग (मंडली) में मुठभेड़ के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल बशीर अहमद ने आतंकवादी को मार गिराया। उन्होंने आतंकवादी पर गोलीबारी की, इस दौरान आतंकियों की ओर से किए गए हमले में कांस्टेबल बशीर घायल हो गए थे।"

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कोग (मंडली) गांव में जारी मुठभेड़ के दौरान पुलिस के एक हेड कांस्टेबल शहीद बशीर अहमद शहीद हो गए। इस दौरान एक सहायक उपनिरीक्षक भी गोली लगने से घायल हुआ है।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) भी घायल हो गए। आधिकारिक बयान के मुताबिक, शानिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सुरक्षा बलों ने एक घर में आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गांव में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications