Muttiah Muralitharan: पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर को 'फ्री' में जमीन देने पर घिरी JK सरकार, क्या है पूरा मामला?

Muttiah Muralitharan: जम्मू-कश्मीर में विपक्ष ने पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की कंपनी को कठुआ जिले में जमीन आवंटित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस और माकपा ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार से जवाब मांगा है।

रिपोर्ट के अनुसार पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) की कंपनी सीलोन बेवरेजेज (Ceylon Beverages) को कठुआ जिले में 1,600 करोड़ रुपए की बोतल भरने और एल्युमीनियम केन बनाने की यूनिट के लिए 25.75 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

Muttiah Muralitharan

Muttiah Muralitharan: बॉटलिंग प्लांट लगाने के लिए "मुफ्त" में जमीन

विपक्षी विधायकों ने उन रिपोर्टों के बाद चिंता जताई है, जिनमें कहा गया है कि पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन को उनकी पेय कंपनी के लिए बॉटलिंग प्लांट लगाने के लिए कठुआ जिले में "मुफ्त" में जमीन आवंटित की गई थी। हालांकि, उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा कि उसे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

ऐसे में अब पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर को 'मुफ्त' में जमीन दिए जाने पर जम्मू-कश्मीर सरकार आलोचनाओं के घेरे में है। विपक्ष ने गैर-भारतीयों को 'मुफ्त' में जमीन दिए जाने पर चिंता जताई है।

कांग्रेस विधायक ने मामले को 'गंभीर' बताया

शनिवार को विपक्षी कांग्रेस और माकपा के कई विधायकों ने चल रहे बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान अपनी चिंताएं जताईं। माकपा विधायक एमवाई तारिगामी ने जहां "मुफ्त" जमीन आवंटन पर सवाल उठाए और सरकार से जवाब मांगा, वहीं कांग्रेस विधायक जीए मीर ने मामले को "गंभीर" बताया।

मीर ने इस बात पर जोर दिया कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि कैसे एक गैर-भारतीय को "बिना एक पैसा खर्च किए जमीन मुहैया कराई गई"। विपक्षी विधायकों की चिंताओं के जवाब में कृषि उत्पादन मंत्री जावेद अहमद डार ने कहा, "यह राजस्व विभाग से जुड़ा मामला है। हमारे पास कोई जानकारी नहीं है और हम तथ्यों को जानने के लिए इसकी जांच करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+