JK Elections 2024 Survey: कश्मीर में बीजेपी को मिलेंगी कितनी सीटें? नए सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024 Survey: धरती की जन्नत यानी कि कश्मीर में इस वक्त सियासी पारा चरम पर है, वजह है विधानसभा चुनाव, जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मालूम हो कि जम्मू कश्मीर में पूरे दस साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं।

यहां मतदान तीन चरणों में होने जा रहा है। 18 सितंबर को पहला मतदान, 25 सितंबर को दूसरा और एक अक्टूबर को तीसरी बार वोटिंग होंगी। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। नेताओं ने यहां पर चुनाव प्रचार करना भी शुरू कर दिया है। तो वहीं एक सर्वे ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है।

JK Elections 2024 Survey

दरअसल 'लोकपोल' की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक आज की डेट में अगर कश्मीर में चुनाव हों तो भाजपा को करारा झटका लग सकता है। 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू और कश्मीर में भाजपा को सर्व में केवल 23 - 26 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि इंडिया गठबंधन को सर्वे में भारी सफलता मिलती नजर आ रही है।

जम्मू और कश्मीर मेगा प्री-पोल सर्वे रिजल्ट

सर्वे 2 अगस्त से 28 अगस्त के बीच किया गया है, जिसके मुताबिक यहां भाजपा को करारा झटका लग सकता है। सर्वे में भाजपा को 23-26 सीटें दी गई हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन को 51 - 56 सीटें मिल रही है, पीडीपी के खाते में 04 - 08 सीटों और अन्य के खाते में 03 - 07 सीटें आ रही हैं।

प्री-पोल सर्वे रिजल्ट (Pre-poll survey result)

  • INDIA: 51 - 56
  • भाजपा: 23 - 26
  • पीडीपी: 04 - 08
  • अन्य: 03 - 07

क्यों खास है जम्मू-कश्मीर का चुनाव? (Jammu and Kashmir election 2024)

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। साल 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद, जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य में काफी परिवर्तन हुआ है। इस बार वहां की सियासी पटकथा बदली हुई है, भाजपा का दावा है कि यहां के लोग अब खुश हैं तो वहीं विरोधी दल कह रहे हैं कि बीजेपी के दावे झूठे हैं। अब कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ,ये चुनावी परिणाम तय करेंगे।

जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव 2024 के प्रमुख मुद्दे (Key issues of Jammu and Kashmir Assembly elections 2024)

  • अनुच्छेद 370 की बहाली (Restoration of Article 370)
  • विकास और रोजगार (Development and employment)
  • सुरक्षा और शांति बहाली (Security and peace restoration)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+