लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, बाढ़ के चलते सेना के दो जवान नदी में बहे
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की वजह से कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर तक गाड़ियां सड़क पर खड़ी हैं। खराब मौसम की वजह से नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है।
वहीं पुंछ में स्थित पोशना नदी में सेना के दो जवान बह गए हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जम्मू डिफेंस पीआरओ की ओर से जानकारी दी गई है कि नायब सुबेदार कुलदीप सिंह नदी पार करते हुए बाढ़ के दौरान पानी में बह गए।

वहीं अमरनाथ यात्रा पर भी खराब मौसम का असर देखने को मिल रहा है। रामबन के डेप्युटी कमिश्नर ने बताया कि नेशनल हाईवे 44 को लैंडस्लाइड की वजह से गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया या है। उधमपुर में सैकड़ों गाड़ियां हाईवे पर फंसी है।
Petrol-Diesel Price 09 July: कच्चे तेल के दामों में जबरदस्त उछाल, क्या देश में बढ़े पेट्रोल के दाम?
अमरनाथ यात्रा जोकि 1 जुलाई से शुरू हुई थी और 31 अगस्त तक चलनी थी उसे खराब मौसम की वजह से बीच में ही रोक दिया है। खराब मौसम के चलते यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications