जम्मू-कश्मीर में भीषण बारिश और भूस्खलन से मची तबाही, 3 लोगों की मौत, 100 लोग बचाए गए, रेस्क्यू जारी

Jammu Kashmir Landslide: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भीषण बारिश और भूस्खलन से तबाही मची हुई है। इलाके में बाढ जैसी स्थिति हो गई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 100 से ज्यादा फंसे लोगों को बाहर निकाला गया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि लगातार बारिश के कारण हुए बड़े पैमाने पर भूस्खलन से रामबन में नेशनल हाईवे का एक हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हो गया है। यातायात पूरी तरह से ठप है। रामबन में आपदा से सबसे ज्यादा तबाही मची है। कई पेड़ उखड़ गए हैं, जिससे यातायात बाधित हुआ है। कई इलाकों में बिजली कटौती की भी खबरें हैं। गुरुवार को अचानक तेज हवाएं और बारिश के कारण इलाके में बाढ़ आ गई।

Jammu Kashmir Landslide

रामबन में 40 से ज्याद घर हुए क्षतिग्रस्त, बचाव अभियान जारी

रामबन के धरम कुंड गांव में लगभग 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 100 से अधिक फंसे हुए ग्रामीणों को पुलिस कर्मियों द्वारा बचाया गया है। फिलहाल पुलिस और आपदा टीम बचाव अभियान में लगी है।

उधमपुर में सतेनी पंचायत के पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम गुप्ता ने कहा कि इलाके में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी पंचायत का निरीक्षण किया है और वहां कई पेड़ उखड़ गए हैं। इलाके में यातायात और बिजली प्रभावित हुई है। 4-5 साल बाद इतनी तेज हवाओं ने इलाके को प्रभावित किया है।"

मौसम विभाग ने बताया जम्मू-कश्मीर में क्यों हुई भारी बारिश?

मौसम विभाग ने कहा है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश और तूफान आया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण यातायात बाधित हुआ है।

यातायात विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक इस प्रमुख राजमार्ग पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+