श्रीनगर के ख्वाजा बाजार इलाके में आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, कई दुकानों को पहुंचा नुकसान
श्रीनगर, फरवरी 18। श्रीनगर के ख्वाजा बाजार नौहट्टा इलाके में आतंकी हमले की खबर है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आतंकियों ने इस इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका है। इस हमले में किसी के हताहत होने की तो कोई खबर नहीं है, लेकिन कई दुकानों को इस हमले में नुकसान पहुंचा है। कई दुकानों के शीशे टूट गए हैं। वहीं इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

आतंकियों की तलाश में सर्च चलाया जा रहा है
एक अधिकारी के मुताबिक, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हमले के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ था। हालांकि, पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारी का दावा है कि हर बाजार में हर आने-जानेवालों पर नजर रखी जा रही है।
CRPF की गाड़ी पर किया था हमला
आपको बता दें कि ये दो दिनों में लगातार दूसरा हमला है। इससे पहले गुरुवार को भी आतंकियों ने ऐसे ही एक कायराना हमला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के गाड़ी पर किया था। ये हमला भी नाकाम रहा था, और कोई हताहत नहीं हुई थी। घटना शाम में शोपियां के कीगाम में हुई थी, जिसमें सिर्फ गाड़ी को ही हल्का नुकसान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications