आतंकियों ने फिर बनाया बाहरी को निशाना, श्रीनगर में अमृतसर के शख्स को मारी गोली, एक गंभीर

जम्मू-कश्मीर में बुधवार की शाम अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक गैर-स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक स्थानीय निवासी नहीं था। जबकि हमले में एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस के अनुसार, एक गैर-स्थानीय व्यक्ति की पहचान अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह के रूप में हुई, जिसने चोटों के कारण दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है। हमला श्रीनगर के शहीद गुंज इलाके में हुआ जहां आतंकियों ने फायरिंग की।

srinagar shahid ganj

एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "अमृतसर के रहने वाले अमृतपाल सिंह को शाम करीब 7 बजे हब्बा कदल के शल्ला कदल इलाके में आतंकवादियों ने एके राइफल से नजदीक से गोली मार दी।"

उन्होंने कहा कि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय रोहित नामक एक अन्य गैर-स्थानीय कार्यकर्ता इस घटना में घायल हो गया। रोहित भी अमृतसर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि रोहित को पेट में गोलियां लगीं हैं और उनका एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी देखें: IMF के 3 अरब डॉलर के पैकेज पर जिंदा है पाकिस्तान.. भारत ने जम्मू-कश्मीर के लिए 14 अरब डॉलर का खोला खजाना

कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर बताया, "आतंकवादियों ने शहीद गंज, श्रीनगर में एक गैर-स्थानीय व्यक्ति, जिसकी पहचान अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है, पर गोलीबारी की, जिसने गोली लगने के कारण दम तोड़ दिया। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे चिकित्सा के लिए ले जाया गया है। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। आगे की जानकारी दी जाएगी।"

इस बीच, सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों को पकड़ने की कोशिशें जारी है।
यह भी देखें: लद्दाक में कड़ाके की ठंड में आखिर सड़कों पर क्यों उतरे लोग? जानें हजारों लोगों के सड़क पर उतरने के पीछे की वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+