जैश कमांडर वानी पुलवामा मुठभेड़ में ढेर, 2022 की शुरुआत से अब तक 21 आतंकी मारे गए
जैश कमांडर वानी पुलवामा मुठभेड़ में ढेर, 2022 की शुरुआत से अब तक 21 आतंकी मारे गए
नई दिल्ली, 30 नवंबर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़े में बीती रात (शनिवार 29 जनवरी) हुए एक ऑपरेशन में जैश कमांडर जाहिद मंसूर वानी को सेना ने मार गिराया है। मेजर जनरल प्रशांत श्रीवास्तव ने इस मामले पर कहा, ''कल रात (पुलवामा में) हुए एक ऑपरेशन के बाद, हमने इस क्षेत्र में जैश कमांडर जाहिद मंसूर वानी को मार गिराया है। वह 2017 से विभिन्न आईईडी हमलों के पीछे के मास्टरमाइंडों में से एक था। वह युवा लड़कों की भर्ती में भी सक्रिय रूप से शामिल था।'' पिछले 12 घंटों में दो मुठभेड़ में पाकिस्तान प्रायोजित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं साल 2022 की शुरुआत से अब तक 21 आतंकी मारे गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के आईजीपी कश्मीर ने कहा कि पिछले 12 घंटों में इलाके में दो मुठभेड़ हुए हैं। इन मुठभेड़े में पाकिस्तान प्रायोजित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादी मारे गए हैं।
Recommended Video
विजय कुमार ने कहा, दोहरे मुठभेड़ों में 4 पुलवामा में और 1 बडगाम में आतंकी मारे गए हैं। पुलवामा में मारे गए लोगों में जाहिद वानी भी है जो हत्याओं और भर्तियों में काफी एक्टिव था। वह जिला (पुलवामा) कमांडर और पूरी घाटी के जैश प्रमुख था।
वहीं भारतीय सेना और पुलिस के बम निरोधक दस्ते की टीमों ने 29 जनवरी को पुंछ जिले के शिंद्रा इलाके में 200 से अधिक डेटोनेटर भी बरामद किए हैं और डिफ्यूज किए हैं। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि 2022 के शुरुआत से अबतक 21 आतंकी मारे गए हैं, इनमें से 8 कुख्यात आतंकी थे। हमारे ऑपरेशन के बाद इस कड़ी में इनके संगठन में युवाओं की भर्तियां कम होगी, इससे शांति बनी रहेगी। इनमें जाहिद वानी 2017 से सक्रिय था और आईईडी के कई हमलों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications