जम्मू कश्मीर पुलिस ने 10 पूर्व आतंकियों को किया गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर में पुलिस ने 10 पूर्व आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों को पुलिस ने 10 जुलाई को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को जेकेएलएफ और हुर्रियत को फिर से सक्रिय करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इन सभी 10 पूर्व आतंकियों के खिलाफ धारा 10. 13 के तहत केस दर्ज किया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस का कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो लोग पाकिस्तान के हैंडलर के संपर्क में थे और ये सभी लोग इन संगठनों को फिर से सक्रिय करने की साजिश रच रहे थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ये लोग विदेश में बैठे लोगों के साथ संपर्क में थे।
जबकि कुछ लोग अलग-अलग संगठन के सदस्य हैं जोकि अलगाववाद को बढ़ावा देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार कश्मीर ग्लोबल काउंसिल जिसका मुखिया फारूक सिद्दीकी और रजा मुजफ्फर है उसके भी संपर्क में ये लोग थे।
पुलिस ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ पहले से ही कोठीबाग पुलिस स्टेशन मे केस दर्ज है। इन लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने का केस दर्ज है। ये लोग विदेशी संस्थाओं के भी संपर्क में हैं।
जांच में पता चला कि 13 जून को एक बैठक हुई थी जिसमे ये सभी लोग शामिल थे। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान मोहम्मद यासीन, मोहम्मद रफीक, शम्सुद्दीन रहमानी के तौर पर हुई है। इसके अलावा जहांगीर अहमद, खुर्शीद भट्ट, शब्बीर डार, सज्जाद हुसैन,फिरदौस, हसन, सोहेल को भी गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि घाटी में पिछले एक महीने में सुरक्षाकर्मियों ने 11 आतंकियों को मौत के घाट उतारा है। 23 जून को कुपवाड़ा में 4 आतंकियों को मार गिराया गया था। ये भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। वहीं 16 जून को कुपवाड़ा में 5 आतंकी मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications