Jammu-Kashmir: श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, एक जवान घायल, अस्पताल में भर्ती
श्रीनगर में शनिवार यानी आज आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर अचानक हमला कर दिया। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी मोहम्मद हाफिज चाड को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हमले के बारे में जानकारी दी। लिखा कि आतंकवादियों ने हमदानिया कॉलोनी बेमिना में मोहम्मद हाफिज चाड पुलिस कर्मी पर गोलीबारी की और उसे घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में रेफर किया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आगे की जानकारी दी जाएगी।

पुलिस ने कहा कि मोहम्मद हाफिज चाड पुत्र हसन चाड उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह का निवासी है। लेकिन, वर्तमान में बेमिना में रहता है।
ईदगाह के बाहर गोलीबारी में एक इंस्पेक्टर शहीद
आपको बता दें कि बीती 7 दिसंबर को श्रीनगर में अक्टूबर में आतंकवादी हमले में घायल हुए पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी का निधन हो गया। नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मसरूर अहमद का इलाज चल रहा था। दरअसल, 29 अक्टूबर को, श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक आतंकवादी ने उन पर गोलीबारी की, जब वह क्रिकेट खेल रहे थे। हमलावर ने वानी पर एकदम गोलियां चला दीं थी।












Click it and Unblock the Notifications