Jammu-Kashmir News: मचैल माता के दर्शन करने जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, 13 घायल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मोदी ग्राउंड के पास एक मिनी बस पलट गई। मिनी बस तीर्थयात्रियों को लेकर जम्मू में मचैल माता की ओर जा रही थी। तभी अचानक हादसा हो गया।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मोदी ग्राउंड के पास बुधवार देर रात एक मिनी बस पलट गई। हादसे में कम से कम 13 लोग तीर्थयात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची राहत टीम ने सभी घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है।
उधमपुर एसएसपी विनोद कुमार के मुताबिक, मिनी बस तीर्थयात्रियों को लेकर जम्मू में मचैल माता की ओर जा रही थी। तभी अचानक मोदी ग्राउंड के पास बस पलट गई और हादसा हो गया। सभी घायल तीर्थयात्रियों को चिकित्सा के लिए जीएमसी में भर्ती करा दिया गया है। उपचार जारी है। 25 जुलाई से शुरू हुई तीर्थयात्रा...

आपको बता दें कि मचैल माता की वार्षिक तीर्थयात्रा 25 जुलाई से शुरू हुई थी। किश्तवाड़ की पाडर घाटी की हिमालय श्रृंखला में स्थित माता के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बीती 8 अगस्त तक 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। माता का मंदिर 9,705 फीट की ऊंचाई पर है।
Recommended Video
चट्टान को काटकर बनाई गई सड़क
मालूम हो कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चट्टान को काटकर सड़क बनाई गई है। तीर्थयात्रियों को मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 22 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन सड़क के निर्माण के बाद यात्रा का समय डेढ़ से 2 घंटे तक कम हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications