Jammu Kashmir news: अरनिया सेक्टर में पाक रेंजर्स ने की फायरिंग, BSF के दो जवान घायल
Jammu Kashmir latest news: पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर अपनी कायराना हरकत दिखाई है। जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में बीती रात पाकिस्तान की तरफ से बीएसएफ जवानों पर फायरिंग गई, जिसमें दो जवान घायल हुए हैं।
जम्मू में बीएसफ के पीआरओ की तरफ से इस संबंध में बयान जारी कर बताया गया कि कल रात में पाकिस्तानी रेंजर्स ने अरनिया सेक्टर में बॉर्डर पोस्ट पर बिना वजह फायरिंग की, लेकिन बीएसएफ जवान पहले से सतर्क थे और फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

Recommended Video
पीआरओ ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में बीएसएफ के दो जवानों को गोलियां लगी हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बीएसएफ के जवान जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बिजली का खंभा ठीक कर रहे थे, तभी अचानक पाकिस्तान के रेंजर्स ने फायरिंग कर दी। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
फिलहाल बीएसएफ के दोनों जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications