Doda Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, अधिकारी समेत 4 जवान शहीद
Doda Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में सोमवार रात आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबल के सैनिकों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक सैन्य अधिकारी सहित 4 भारतीय सेना के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। अधिकारियों ने बताया कि बाद में उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल अप्रेशन ग्रुप के जवानों ने शाम करीब 7.45 बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरराबागी में संयुक्त घेराबंदी की। उसके बाद सर्च अप्रेशन शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

20 मिनट से ज्यादा चली गोलियां
बताया गया कि 20 मिनट से अधिक समय तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी सहित चार सैन्यकर्मी और एक पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Recommended Video
सेना ने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में भेजा गया है और फाइनल रिपोर्ट आने तक ऑप्रेशन जारी था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर यह ऑप्रेशन शुरू किया गया।
सेना की 16वीं कोर ने की पुष्टी
एक पुलिस प्रवक्ता ने देसा वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की पुष्टि की। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जेकेपी द्वारा डोडा के उत्तरी क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान जारी था। 15 जुलाई की रात लगभग 21:00 बजे आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई।
सेना की 16वीं कोर, जिसे व्हाइट नाइट कोर के नाम से भी जाना जाता है, ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक भेजे गए हैं। ऑपरेशन जारी है।
इन चार क्षेत्रों पर आतंकियों का डेरा!
जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में हाल के महीनों में कई आतंकवादी हमले हुए हैं। आतंकवादियों ने क्षेत्र के कठुआ, डोडा, रियासी और उधमपुर जिलों में 4 स्थानों को निशाना बनाया है, जिसमें नौ तीर्थयात्रियों और छह सुरक्षाकर्मियों सहित 15 लोगों की जान चली गई, जबकि 46 अन्य घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications