JK: अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के समूह के साथ मुठभेड़ जारी है। आतंकियों की ओर जारी गोलीबारी का सुरक्षाबलों की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। घटना के अपडेट में अधिकारियों ने कहा है कि अनंतनाग में तलाशी अभियान को दौरान इलाके में छिपे दहशतगर्दों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। गोलीबारी के दौरान घायल हुए तीन जवान शहीद हो गए हैं।
अनंतनाग में जारी मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके के अहलान गडोले में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू कर दिया है। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि मुठभेड़ दौरान घायल हुए तीन जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दो जवान घायल
मुठभेड़ को लेकर ताजा अपडेट में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज आतंकवादियों के साथ भीषण गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो सैनिक उस समय घायल हो गए जब आतंकवादियों ने उनके गश्ती दल को निशाना बनाया, जब वे कोकेरनाग उपमंडल के जंगल में आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहे थे।
इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों का दक्षिण कश्मीर में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। इसको लेकर एक बयान में कहा गया कि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अनंतनाग के अहलान गागरमांडू इलाके में शुरू हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर एक ताजा अपडेट में बताया कि पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।
भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ श्रीनगर द्वारा आज सामान्य क्षेत्र कोकरनाग, अनंतनाग में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। संपर्क स्थापित हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई।
मुठभेड़ को लेकर ताजा अपडेट में रक्षा अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। ऑपरेशन अभी भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications