जम्मू कश्मीर: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 8 छात्र घायल
उधमपुर में मसोरा इलाके के पास एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिसमें आठ छात्रों के घायल होने की खबर है।
नई दिल्ली, 6 अगस्त: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। उधमपुर में मसोरा इलाके के पास एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिसमें आठ छात्रों के घायल होने की खबर है। सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जैसे ही इस हादसे की खबर फैली, आसपास के लोग भी बचाव कार्य में जुट गए। जानकारी के मुताबिक, ये बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। पुलिस और प्रशासन की टीम फिलहाल मौके पर है।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। घायल छात्रों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए जम्मू रेफर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications