Jammu Kashmir News: सोनमर्ग में भयंकर आग की घटना के बाद गुस्से में स्थानीय लोग, सरकार को दी चेतावनी

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले को सोनमर्ग में शानिवार (8 फरवरी 2025) को एक होटल में भयंकर आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसने अपने आस पास के 40 से अधिक दुकानों को अपने कब्जे में ले लिया। आग लगने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।लोगों का कहना है कि दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं आई इस वजह से आग इतनी फैल गई।

इस घटना के बाद लोगों में सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, 'यहां आग और आपातकालीन वाहन की कमी शर्मनाक है। इसकी जिम्मेदारी राजनेताओं और प्रशासन पर है। सोनमर्ग ट्रेड यूनियन पिछले 20 वर्षों से आग और आपातकालीन वाहन की मांग कर रहा है।'

Jammu Kashmir News

एक अन्य स्थानीय लोग ने कहा कि, 'सोनमर्ग ट्रेड यूनियन कई वर्षों से एक फायर सर्विस स्टेशन का अनुरोध कर रहा है, फिर भी सरकार ने अभी तक हमारी मांग मानी है। सरकार सोनमर्ग से बहुत सारा राजस्व कमाते हैं, लेकिन लोगों की संपत्ति की रक्षा और सुरक्षा के लिए सोनमर्ग में कुछ भी नहीं किया है। यहां जल्द से जलद एक फायर सर्विस स्टेशन बनाना चाहिए।'

पीड़ितों को मिलेगी मदद- डिप्टी कमिश्नर

वहीं लोगों इस घटना पर पर गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर जतिन किशोर ने कहा, हमारी राजस्व और अग्निशमन सेवा टीम यहां है। हमने क्षतिग्रस्त दुकानों का आकलन किया है और हम आज ही रिपोर्ट भेजेंगे ताकि दुकान मालिकों को कुछ राहत मिल सके... हमने एक ऐसे क्षेत्र की पहचान की है जहां अग्निशमन सेवाएं स्थापित की जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें Delhi Cm Oath Ceremony: दिल्ली में इस दिन होगी नए CM की ताजपोशी, जानिए शपथ समारोह से क्या है अमेरिकी कनेक्शन?

घटना पर सीएम अब्दुल्ला ने जताया दुख

इस घटना पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि, सोनमर्ग बाजार में भीषण आग की घटना से बेहद दुखी हूं। मेरा कार्यालय स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जरूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचे। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों और व्यवसायों के साथ हैं। इस कठिन समय में, हम आपके साथ एकजुटता से खड़े हैं और आपके ठीक होने में सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+