जम्मू और कश्मीर के लेह में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.3 रही तीव्रता
जम्मू और कश्मीर के लेह में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.3 रही तीव्रता
श्रीनगर, 29 मार्च: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार की सुबह 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह 7:29 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने आगे कहा कि भूकंप लेह में अलची से 186 किमी उत्तर में आया। भूकंप के कारण किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट किया, जम्मू और कश्मीर के अलची (लेह) से 186 किमी उत्तर में आज सुबह लगभग 7:29 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया।
इससे पहले सोमवार की रात लगभग 02:52 बजे अंडमान निकोबार के दिग्लीपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 थी। भूकंप का केंद्र दिग्लीपुर से 147 किलोमीटर उत्तर में बताया गया था।












Click it and Unblock the Notifications