JK में किसी को भी राजनीतिक वजह से गिरफ्तार-हाउस अरेस्ट नहीं किया गया: एलजी मनोज सिन्हा

आर्टिकल 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आज अहम फैसला आने वाला है। कोर्ट के फैसले से पहले इस तरह की रिपोर्ट सामने आ रही थी कि घाटी में कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और हाउस अरेस्ट किया गया है। लेकिन जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए इसे अफवाह बतायाा है।

यह पूरी तरह से निराधार है, पूरे जम्मू कश्मीर में ना तो किसी को हाउस अरेस्ट किया गया है और ना ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। यह भ्रामक अफवाह फैलाने की कोशिश है। पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि पूरे जम्मू कश्मीर में राजनीतिक कारणों से ना तो किसी को गिरफ्तार किया गया है और ना ही हाउस अरेस्ट किया गया है।

manoj sinha

दरअसल इस तरह की रिपोर्ट सामने आई थी कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमत्री महबूबा मुफ्ती को सोमवार को नजरबंद कर लिया गया है। खुद पीडीपी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई थी।

लेकिन इस रिपोर्ट को एलजी ने सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है और कहा कि पूरे जम्मू कश्मीर में किसी को भी राजनीतिक वजह से नजरबंद नहीं किया गया है।

गौर करने वाली बात है कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर में संविधान की धारा 370 को समाप्त कर दिया गया था, जिसके तहत जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था। केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थी।

इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज सुप्रीम कोर्ट इस पूरे मामले में पर अपना फैसला सुनाने जा रहा है, ऐसे में पूरे देश की निगाहें आज सुप्रीम कोर्ट पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+