जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा और कुलगाम में एनकाउंटर,4 आतंकी ढेर

श्रीनगर, 19 जून: जम्मू कश्मीर के दो जिलों कुपवाड़ा औऱ कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। कुपवाड़ा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकी मार गिराया है। कुपवाड़ा पुलिस और 28 आरआर सेना के जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। वहीं दूसरी ओर कुलगाम में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यहां पर भी सुरक्षाबलों ने आतंकी को घेर रखा है।

Jammu Kashmir Kupwara Police launched a joint anti terrorist operation

Recommended Video

    J&K: Shopian Encounter: LET के 2 आतंकी ढेर, बैंक मैनेजर की हत्या में थे शामिल| वनइंडिया हिंदी |*News

    कुपवाड़ा पुलिस और 28 आरआर सेना के जवानों ने रविवार को कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में एक गिरफ्तार आतंकवादी शौकत अहमद शेख के खुलासे पर सेना के 28 आरआर के साथ एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। इस दौरान ठिकाने में छिपे हुए आतंकियों ने संयुक्त टीम पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। मारा गया आतंकी पाकिस्तानी बताया जा रहा है जो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी था।

    वहीं सुरक्षाबलों के जबाव हमले में दो आतंकी ढेर हो गए हैं।। इस गोलीबारी में गिरफ्तार आतंकी शौकत अहमद शेख के भी फंसे होने की सूचना है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने भी आतंकियों के मारे जाने व दो से तीन के घेरे में फंसे होने की पुष्टि की है।

    कुलगाम में मारे गए आतंकियों की पहचान हेरिस शरीफ निवासी श्रीनगर और जाकिर पाडर निवासी कुलगाम के रूप में हुई। हेरिस लश्कर-ए-तैयबा का सी कैटेगिरी जबकि पाडर जैश ए मोहम्मद का सी कैटेगिरी का आतंकी था। इलाके में कितने आतंकी छिपे हैं, इस बारे अभी तक सुरक्षाबलों को पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

    पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान कर ली गई है। वह पाकिस्तानी नागरिक है। वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़ा है। फिलहाल इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है क्योंकि सुरक्षाबलों पर फायरिंग जारी है। पुलिस ने बताया कि जिस तरह से आतंकी गोलियां चला रहे हैं इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे हो सकते हैं। मारे गए आतंकी के साथ ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को जिंदा पकड़ा है।

    पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि, सुरक्षाबलों ने घेरा बनाए रखा और तलाश अभियान जारी रखा, जिसके परिणामस्वरूप गुरुवार को फिर से गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। इसके बाद भी इलाके में और आतंकियों के छिपे थे इसलिए सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। उधर, कुलगाम के डीएच पोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+