जम्मू-कश्मीर: सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान में आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Indian Army Busted Terrorist Hideout: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ प्रहार जारी है। सुरक्षाबल आतंकियों के हर मंसूबे को नाकाम कर रही है। हाल ही में पुलवामा मुठभेड़ में आतंकी को मार गिराने के बाद सुरक्षा बलों को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है।
जम्मू-कश्मीर में रियासी पुलिस और भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। भारतीय सेना की 58 आरआर ने माहौर के लॉन्चा इलाके में आंतकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए दो टिफिन आईईडी, दो पिस्तौल, 400 ग्राम विस्फोटक पाउडर सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

रियासी के एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि महौर इलाके में सेना के साथ संयुक्त अभियान अभी भी जारी है। रियासी में सुरक्षा बल देश विरोधी तत्वों के किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
J&K | Reasi Police and Indian Army's 58 RR have busted a terrorist hideout in the Lancha area of Mahore and recovered a huge quantity of arms and ammunition including two tiffin IEDs with electric detonators, two pistols, 400gm explosive powder.
— ANI (@ANI) April 13, 2024
SSP Reasi Mohita Sharma says,… pic.twitter.com/PNb4oD87tR
बता दें कि माहौर उपमंडल के एक इलाके में रियासी पुलिस और सेना ने साथ मिलकर एक अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की। हथियार बरामद करने के बाद पुलिस ने इसकी लिस्ट भी जारी की है।
1. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर के साथ दो टिफिन आईईडी
2. दो पिस्तौल
3. दो मैग
4. पिस्तौल आरडीएस 19
5. विस्फोटक पाउडर लगभग 400 ग्राम
6. एके47 आरडी 40
7. लोक/बीआर चार की तस्वीरें
8. सिक्सर पिस्टल रोड पांच
9. एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
10. 9 वोल्ट डीसीबैटरी छह
11. लिथियम आयन 12 वोल्ट बैटरी दो
12. इलेक्ट्रिक तार दो बंडल (लगभग 40 मीटर)
13. प्लास्टिक की रस्सी लगभग पांच मीटर
14. एक स्टील प्लेट
15. एक स्टील का गिलास
16. एक बैग
17. तीन फटी हुई चादरें
यह भी पढ़ें- Lok Sabha: उधमपुर में जम्मू कश्मीर को लेकर PM मोदी के 2 बड़े ऐलान, इंडी गठबंधन को मुगलों से जोड़ कर कही ये बात!












Click it and Unblock the Notifications